निजी अस्पताल में डॉक्टर नही मिलने पर किया सीज़

0
निजी अस्पताल में डॉक्टर नही मिलने पर किया सीज़

कौशांबी जिले में बीती रात डीएम, सीएमओ और एसडीएम की टीम प्राइवेट अस्पताल की चेकिंग के नाम पर निजी अस्पताल पहुचे। जहां अस्पताल में डॉक्टर के न मिलने पर उसे सीज़ कर दिया गया। हालांकि लोगो में चर्चा रही कि इतने बड़े मेडिकल कालेज में एक भी महिला सर्जन नही है। इसलिए सर्जन पर दबाव बनाने के लिए अस्पताल को सीज़ किया गया है। अस्पताल में मौजूद मरीज़ों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

आप को बता दे कि रेखा यादव मेडिकल कालेज में सविदा पर सर्जन है। रेखा यादव मुख्यालय में एक निजी अस्पताल भी चलाती है। कुछ दिन से रेखा यादव छुट्टी पर है। इसके चलते मेडिकल कालेज में स्वस्थ व्यवस्था चरमरा गई। ये चर्चा भी थी कि रेखा यादव मेडिकल कालेज से इस्तीफा देकर अपने अस्पताल में परमानेंट बैठेंगी। इसी के चलते दबाव बनाने के लिए टीम ने अस्पताल में छापा मार कर बिना नोटिस दिए अस्पताल को सीज कर दिया।

जनपद में कुछ दिन पहले ही आयी रेखा यादव की पहचान अच्छे सर्जनों में होने लगी। हर मरीज़ सिर्फ रेखा यादव को ही दिखाना चाहता था। 2 बजे के बाद अस्पताल बन्द होने के बाद भी मरीज़ रेखा यादव को बुलाती थी। स्वभाव से सरल होने के चलते वो आसानी से देखने आती थी। डिमांड के चलते रेखा यादव ने अपना प्राइवेट अस्पताल खोला। और 2 बजे के बाद इसी अस्पताल में मरीज़ों को देखने लगी। बताया जा रहा है कि 7 दिन से रेखा यादव मेडिकल कालेज से छुट्टी पर थी। इस के चलते मेडिकल कालेज में सीजर नही हो पा रहा था। इसकी शिकायत डीएम से हुई, और उन्होंने टीम बना कर अस्पताल में छापा मारा। हालांकि उस समय रेखा यादव अपने अस्पताल में नही थी।

सवाल यह भी है कि मेडिकल कालेज के सामने प्राइवेट अस्पताल की भरमार है। ज़्यादातर अस्पताल बेसमेंट में चलते है। लेकिन टीम ने वह पर कार्यवाही न करके सिर्फ उनके ही निजी अस्पताल को सीज़ किया। वो भी बगैर नोटीस दिया हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *