गरौठा विधायक ने झांसी के खान अधिकारी को लगाई कड़ी फटकार, दासना गांव में अवैध हैवी ब्लास्टिंग पर बड़ा एक्शन

0
IMG-20251115-WA0008

झांसी | रिपोर्ट – राकेश परिहार 

शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दासना में क्रेशर प्वाइंट पर की जा रही अवैध हैवी ब्लास्टिंग के कारण गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही तेज धमाकों की आवाज़ और उड़ते पत्थरों से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब ब्लास्टिंग के दौरान दासना गांव के प्राथमिक विद्यालय में बड़े-बड़े पत्थर आकर गिर गए। बच्चे डर के मारे क्लासरूम से बाहर निकल आए और पूरा स्टाफ दहशत में आ गया।

 

इस घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को गरौठा के विधायक जवाहर लाल राजपूत तुरंत सक्रिय हुए और मौके की गंभीरता देखते हुए झांसी के खान अधिकारी को फोन पर ही कड़ी फटकार लगाई। विधायक स्पष्ट शब्दों में नाराज दिखे और कहा कि बच्चों की जान जोखिम में डालने वाली किसी भी गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक ने दिए क्रेशर को तत्काल बंद करने के निर्देश

घटना से आक्रोशित विधायक राजपूत ने तत्काल प्रभाव से संबंधित क्रेशर को बंद कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

उन्होंने चेतावनी भरे लहज़े में कहा— “जनता का हित सर्वोपरि है। बच्चों के जीवन से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने दूंगा। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी से शिकायत करूंगा।”

मोंठ एसडीएम से कहा— लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विधायक ने मौके की गंभीरता को देखते हुए मोंठ एसडीएम से भी सीधे तौर पर बात की और स्पष्ट कहा कि प्रशासनिक लापरवाही अब और नहीं चलेगी। उन्होंने एसडीएम को कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और पूरे प्रकरण की व्यापक जांच कराने को कहा।

तीन दिन से दहशत में गांव, तीसरी बार हुआ हादसा

ग्रामीणों ने विधायक को अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब हैवी ब्लास्टिंग की वजह से स्कूल और घरों पर पत्थर गिरे हों। इससे पहले भी दो बार इसी तरह की घटना हो चुकी है, लेकिन इस बार ब्लास्टिंग इतना तेज था कि स्कूल की छत और प्रांगण में बड़े आकार के पत्थर आकर गिर गए।

तीन दिन से लगातार ब्लास्टिंग की आवाज़ों से घरों में कंपन महसूस किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और बच्चे भयभीत हैं।

 

एक ग्रामीण ने शिकायत करते हुए बताया— “हम कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बच्चों को खतरा बढ़ता जा रहा था।”

ग्रामीणों ने जताई राहत, कहा— “विधायक ने हमारी आवाज़ सुनी”

विधायक द्वारा तत्काल हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि उनके गांव में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने इतनी गंभीरता से उनकी समस्या सुनी और तत्काल कार्रवाई कराई।

 

Follow us on WhatsApp 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U

Follow us on Instagram 👇

https://www.instagram.com/nation24news0?igsh=MXJ4NmV5Z28zdXU2ZA==

Follow us on Facebook 👇

https://www.facebook.com/share/1GwZXQHwPD/

Subscribe our YouTube channel 👇

https://youtube.com/@nation24news00?si=TjnrMyrWdDxCIup6

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें