इग्नू द्वारा अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्राचार्य एवं सहायक समन्वयक के साथ वर्चुअल मीटिंग की।

मीटिंग को संबोधित करते हुए वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने इग्नू के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि दूर दराज के ग्रामीणों में लोगों तक उच्च एवं कौशल विकास आधारित शिक्षा को पहुंचाना है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को सहायता सेवा प्रदान करने हेतु गूगल मीट, ईमेल, व्हाट्सएप ग्रुप, एसएमएस एवं प्रत्यक्ष रूप से सत्रों का आयोजन किया जाता है। वर्तमान समय में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के काउंसलिंग सत्रों के आयोजन हिंदी भाषा में स्वयं प्रभा चैनल नंबर 17 द्वारा प्रातः 10:00 बजे से सजीव प्रसारण किया जा रहा है।डॉ मिश्रा ने कहा कि इग्नू के द्वारा वर्तमान समय में राष्ट्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कौशल विकास एवं ज्ञानवर्धन हेतु नए पाठ्यक्रमों को लांच किया जा चुका है जैसे हिंदी व्यावसायिक लेखन, ज्योतिष, वैदिक गणित,अनुवाद अध्ययन, पत्रकारिता एवं संचार, संस्कृत, अरबी भाषा में मास्टर डिग्री, माइक्रो स्मॉल एवं मीडियम इंटरप्राइजेज में स्नातक डिग्री, फैब्रिक एवं अपैरल डिजाइन में 4 वर्षीय विज्ञान स्नातक का कार्यक्रम, स्मार्ट सिटी विकास एवं प्रबंधन, शिक्षकों का व्यवसायिक विकास में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम महत्वपूर्ण है।

डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि इग्नू द्वारा विद्यार्थी दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सकता है। इग्नू को नैक द्वारा सर्वोच्च ग्रेड A++ एवं एनआईआरएफ द्वारा मुक्त शिक्षा के क्षेत्र में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्रदान किया गया है। विद्यार्थी सहायता सेवा को सुदृढरण करके विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम को पूरा करने में सहायता की जा रही है।

डॉ अनामिका सिन्हा ने समस्त प्रतिभागियों को इग्नू की वेबसाइट में उपलब्ध विभिन्न विद्यार्थी सहायता संबंधित लिंक जैसे प्रवेश, असाइनमेंट, समर्थ पोर्टल एवं परीक्षा संबंधी विभिन्न जानकारियां को साझा किया। अध्ययन केंद्रों के द्वारा परामर्श सत्रों के विषय में भी चर्चा की गई। अध्ययन केंद्र किस प्रकार नए परामर्शदाताओं को ऑनलाइन माध्यम से इग्नू से जोड़ सकते हैं तथा नए कोर्स को एक्टिवेट करने के लिए विषय में भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ जयप्रकाश वर्मा क्षेत्रीय निदेशक ने सभी अतिथियों का परिचय कराया एवं बताया कि वर्तमान दौर में इग्नू ओडीएल एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों में पाठ्यक्रमों को संचालित कर रहा है डॉ वर्मा ने विद्यार्थी सेवा के बारे में विस्तार से चर्चा की।
डॉ निशीथ नागर सहायक कुलसचिव ने प्रशासन एवं वित्त के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विभिन्न अध्ययन केंद्र के समन्वयक एवं प्राचार्य मौजूद रहे। अध्ययन केंद्र 27211 के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने इग्नू द्वारा लॉन्च किए गए नए कोर्सों की सरैना की तथा कहा कि यह कोर्स विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम का औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन डॉ पर्वत सिंह द्वारा दिया गया।
