महाविद्यालय ने निकाली नारी शक्ति वंदन अधिनियम जन जागरूकता पदयात्रा
पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में जन जागरूकता पदयात्रा निकालकर लोगों को संदेश देने का कार्य किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका सचान जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात, संरक्षक महाविद्यालय प्रबंधन समिति के मंत्री प्रबंधक श्री श्रीप्रकाश द्विवेदी, प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रभारी डॉ निधि अग्रवाल, इग्नू समन्वयक डॉ पर्वत सिंह, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ प्रबल प्रताप सिंह तोमर, डॉ रमणीक श्रीवास्तव, डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ इदरीस खान, डॉक्टर शिवनारायण यादव, संजय सिंह, आदि के नेतृत्व में एनसीसी, एन एस एस, के विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय परिसर से सुआ बाबा मंदिर, नेतराम गली, मौहर देवी मंदिर , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए रेलवे स्टेशन पुखरायां पहुंचे। जहां विद्यार्थियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में अनेक स्लोगन लिखे पट्टिका दिखाते हुए नारे लगाए।जिसमें प्रमुख रूप से नारी का सम्मान, देश का स्वाभिमान। सशक्त नारी, सशक्त देश। वंदे मातरम ,भारत माता की जय आदि का घोष करते हुए जन जागरूकता यात्रा संपन्न की।


यात्रा समाप्ति के अवसर पर रेणुका सचान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अधिकारों के लिए आगे आना पड़ता है,शिक्षित समाज ही समग्र रूप से राष्ट्र में सर्वोपरि होता है। इसलिए हमें सबसे पहले शिक्षा को पूरी लगन से अर्जित करना चाहिए और इसके लिए महाविद्यालय प्रबंध समिति एवं प्राचार्य शिक्षा के उन्नयन हेतु लगातार प्रयासरत है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए छात्राओं से आवाहन किया कि आप अपने अधिकारों को पहचाने अन्याय न स्वयं सहन करें ना किसी के ऊपर होने दे। श्री प्रकाश द्विवेदी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।



