इग्नू ने 01 जून 2026 से प्रारंभ हो रही सत्रांत परीक्षा कार्यक्रम पर गूगल मीट के माध्यम से किया ऑनलाइन वेबीनार

0
IMG-20260526-WA0005

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू की सत्रांत परीक्षा के सफल संपादन हेतु सभी परीक्षा केंद्र के समन्वयक/ केंद्र अध्यक्ष के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक कर परीक्षा की तैयारी का जायजा लिया।

 डॉ अनिल कुमार मिश्रा वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख ने कहा कि परीक्षा 1 जून से प्रारंभ हो रही है जो 21 जुलाई 2026 तक चलेगी परीक्षा दो पाली में होगी जिसमें प्रातः पाली 10 से 1:00 बजे एवं द्वितीय पाली 2:00 से 5:00 बजे के मध्य संपादित होगी। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय द्वारा जारी एडमिट कार्ड एवं आइडेंटी कार्ड लेकर परीक्षा कक्षा में प्रवेश करेंगे। डॉ मिश्रा ने कहा कि इस बार लखनऊ रीजनल सेंटर के अंतर्गत 19 अध्ययन केंद्र को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

निदेशक एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ रीना कुमारी ने बताया कि कुछ प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव जबकि अन्य सभी प्रश्न पत्र सब्जेक्टिव होंगे, परीक्षार्थी अपने प्रश्न पत्र में दिए गए इंस्ट्रक्शन को ध्यान से पढ़ें इसके उपरांत प्रश्न सॉल्व करें। परीक्षा पूर्ण स्वच्छता के साथ सभी केंद्र अध्यक्ष संपन्न कराए।

सहायक कुल सचिव डॉ निशीथ नागर ने कहा कि हीट वेव को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कक्ष में शीतल पेयजल एवं प्राथमिक उपचार आदि की व्यवस्था रखें।

कार्यक्रम के अंत में डॉ पर्वत सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समस्त परीक्षा केंद्र के समन्वयक/ केंद्र अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें