इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नवीन प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाई -डॉ अनिल कुमार मिश्रा 

0
IGNOU-Logo

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के प्रोग्राम में प्रवेश एवं पुनः प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक विस्तारित। 

उपरोक्त विषयक जानकारी अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने देते हुए बताया कि जुलाई 2026 सत्र की चल रही प्रवेश प्रक्रिया को इग्नू द्वारा विस्तारित किया गया है। जिसकी जानकारी वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इच्छुक व्यक्ति 31 अगस्त तक दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से स्नातक स्तर पर बीए बीकॉम बीएसडब्ल्यू बीटीएस बीसीए एवं बीएससी कार्यक्रमों के साथ-साथ 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में भी प्रवेश ले सकते हैं। जिसमें दर्शनशास्त्र, लोक प्रशासन, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत ,खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबंधन तथा पर्यटन प्रबंधन जैसे कार्यक्रम ज्ञान और कौशल तथा रोजगार उन्नयन में⁷ सहायक हो सकते हैं। उपरोक्त कोर्स में प्रवेश लेने हेतु न्यूनतम आहर्ता इंटरमीडिएट या समकक्ष है। स्नातकोत्तर स्तर में इग्नू के द्वारा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, उर्दू, वाणिज्य, ज्योतिष, हिंदी व्यावसायिक लेखन ,वैदिक अध्ययन, हिंदी अध्ययन, भगवत गीता अध्ययन, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा पर्यावरण अध्ययन जैसे कार्यक्रम ऑफर किए गए हैं। विद्यार्थी अपने कौशल तथा ज्ञान के उन्नयन हेतु पारंपरिक शिक्षा के साथ साथ वैदिक गणित, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण अध्ययन ,ग्रामीण विकास, मधुमक्खी पालन खाद्य पोषण, सूचना प्रौद्योगिकी आदि में प्रमाण पत्र कार्यक्रम कर सकते हैं।

 

क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनामिका सिन्हा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट http://www..ingou.ac.inपर जाकर https://ignouadmission.samarth.edu.in/  लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, एवं प्रवेश शुल्क डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी जमा किया जा सकता है। अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट से सामान्य विवरणिका को डाउनलोड करके और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने कहा कि हमारे अध्ययन केंद्र पर बीए बीकॉम बीबीए तथा बीए ऑनर्स के साथ एमए हिंदी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी आदि के अलावा अनेक विषयों में डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कोर्स एक्टिवेट है। जिसको कोई भी ऐसा व्यक्ति जो कामकाजी है अथवा घरेलू महिलाएं जो रेगुलर मोड से कोर्स नहीं कर सकते हैं, उनके लिए इग्नू एक सुनहरा अवसर है। अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र के कार्यालय में आकर संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें