आरएसजीयू पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री प्रताप नारायण अग्रवाल, प्रबंधक श्री श्रीप्रकाश द्विवेदी, पूर्व प्राचार्य एसपी तिवारी, वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश द्विवेदी, अरविंद कुमार पांडे, एसएन सिंह एवं प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया एवं ध्वज को सलामी दी तथा महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज के संदेश का वाचन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इसी के साथ छात्रा मुस्कान, आशी यादव, कशिश कुशवाहा, जेवा, नरगिस, लक्ष्मी, अमन, शिवम, अमित आदि के द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए गए।

एसपी तिवारी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों को अपने एकेडमिक कोर्स के साथ सामान्य अध्ययन पर भी फोकस करना चाहिए। इसके लिए विद्यार्थियों को टाइम शेड्यूल का निर्धारण करना चाहिए।

श्री प्रताप नारायण अग्रवाल ने आजादी के इतिहास पर चर्चा करते हुए वर्तमान में युवाओं के दायित्व पर विशेष रूप से फोकस किया, साथ ही कहा कि मौलिक शिक्षा के साथ श्रेष्ठ चरित्र निर्माण आज की बड़ी आवश्यकता है हम एक ओर जहां विज्ञान को फोकस करते हुए अपने बौद्धिक क्षमताओं में वृद्धि कर रहे हैं,वहीं भारतीय ज्ञान परंपरा को आत्मसात कर आत्मबोध/अपने दायित्व पर फोकस करना चाहिए जिससे विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन इग्नू समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने किया। औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर सविता गुप्ता ने किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार, डॉ रमणीक श्रीवास्तव, डॉ प्रबल प्रताप सिंह तोमर, डॉ रविंद्र सिंह, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ इदरीस खान, डॉ शिवनारायण यादव, संजय सिंह, आदित्य, सुनील, इंद्रजीत, अरुणा सहित सभी शिक्षक, कार्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

