अब 2 नहीं सिर्फ 1 साल में मास्टर डिग्री! IGNOU ने शुरू किए 9 नए PG प्रोग्राम


डॉ सिंह ने कहा कि उपरोक्त विषयक जानकारी डॉ अनिल कुमार मिश्रा वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने प्रेस व्यक्ति जारी कर बताया कि जुलाई 2026 सत्र में इग्नू ने सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ के अंतर्गत समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र तथा इतिहास विषय में एक वर्षीय मास्टर डिग्री कार्यक्रम, वाणिज्य विद्यापीठ के अंतर्गत बीकॉम ऑनर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय एमकॉम कार्यक्रम, पत्रकारिता एवं जनसंचार विद्यापीठ के अंतर्गत पत्रकारिता एवं जनसंचार में एक वर्षीय एमए तथा मानविकी विद्यापीठ के अंतर्गत अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत एवं उर्दू विषयों में एक वर्षीय मास्टर डिग्री कार्यक्रम प्रारंभ किए गए है।
इस नई व्यवस्था में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उच्च शिक्षा को अधिक लचीला बनाने का प्रयास किया गया है।

क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनामिका सिन्हा ने बताया कि एक वर्षीय मास्टर डिग्री के विकल्प के माध्यम से चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले पात्र विद्यार्थी संबंधित विषयों में एक वर्षीय मास्टर डिग्री पूरा करके अपने ज्ञान, कौशल तथा विषय की गहरी विशेषज्ञता अर्जित कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ignou.ac.in पर जाकर https://ignouadmission.samarth.edu.in/ लिंक के माध्यम से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, एवं प्रवेश शुल्क डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी जमा किया जा सकता है। अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट से सामान्य विवरणिता को डाउनलोड करके और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने इग्नू द्वारा एक वर्षीय मास्टर डिग्री प्रोग्राम प्रारंभ किए जाने पर इग्नू के प्रति आभार प्रकट करते हुए, विद्यार्थियों के हित में उठाया गया बड़ा कदम बताया।
