इग्नू विद्यार्थी सहायता सेवा को प्रभावी बनाने पर ऑनलाइन कार्यशाला

0
IMG-20260911-WA0005

पुखरायां कानपुर देहात: कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि आज इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य गूगल मीट पर ऑनलाइन कार्यशाला रखी गई। जिसमें विश्वविद्यालय( इग्नू)द्वारा विद्यार्थी सहायता सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यशाला के अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।जिसमें स्नातक ,परास्नातक एवं डिप्लोमा कार्यक्रम में इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही कहा कि दिसंबर 2026 सत्र की सत्रांत परीक्षा का फॉर्म 10 सितंबर से भरना प्रारंभ हो गया है, जो बगैर विलंब शुल्क के विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित रुपए 200 प्रति कोर्स अदा करके 30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा जा सकता है। साथ ही कहा कि परीक्षा फॉर्म भरते समय विद्यार्थी इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आपके द्वारा जिस शहर को परीक्षा केंद्र के रूप में चयन किया गया है बाद में बदलाव संभव नहीं है।

क्षेत्रीय निदेशक डॉ रीना कुमारी ने अपने उद्बोधन में एडमिशन एवं प्रमोशन, विद्यार्थियों द्वारा असाइनमेंट सबमिशन, परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरने की प्रक्रिया पर चर्चा की।

डॉ रीना ने कहा कि ऑनलाइन मोड़ के विद्यार्थी एलएमएस पोर्टल पर अपना असाइनमेंट सबमिट करेंगे,जबकि ओडीएल मोड़ के विद्यार्थी अध्ययन केंद्र पर असाइनमेंट जमा करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनामिका सिन्हा ने इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट का सही एवं प्रभावी तरीके से प्रयोग करने की विधि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। साथ ही परास्नातक स्तर पर एक वर्षीय पाठ्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिन्होंने चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम किया है, वह एक वर्षीय परास्नातक कोर्स कर सकते हैं। कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इग्नू द्वारा कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया प्रारंभ की गई है जिसका इग्नू के विद्यार्थी लाभ उठा सकते हैं।

 

क्षेत्रीय निदेशक डॉ जयप्रकाश वर्मा ने एडमिशन प्रमोशन के विषय में अनेक टिप्स देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को समय-समय पर आवश्यक शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए काउंसलिंग सेशन आयोजित किए जाते है तथा विद्यार्थी सहायता सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने पर चर्चा बल दिया जाता है। कोऑर्डिनेटरों को विद्यार्थियों तक विश्वविद्यालय की विभिन्न सूचनाएं समय से पहुंचाने तथा ऑनलाइन प्रक्रियाओं में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने पर विशेष जोर दिया।

अंत में अतिथियों के प्रति औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ पर्वत सिंह ने कहा कि बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रवेश से लेकर असाइनमेंट, परीक्षा और अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं तक आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना तथा इग्नू की विद्यार्थी-केंद्रित सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल देना रहा है। इस अवसर पर सहायक कुलसचिव डॉ निशीथ नागर, डॉ नवनीत मिश्रा, डॉ राम नरेश, डॉ सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ कुश कुमार मिश्रा, डॉ प्रभात कुमार ,डॉ नवीन कुमार, डॉ अतुल बुधौलिया, डॉ आलोक कुमार ,डॉ श्रीश अस्थाना, डॉ अरुण सिंह, डॉ मीना वर्मा, डॉ रामकुमार गुप्ता, डॉ किशोर कुमार, डॉ राजेश यादव सहित विभिन्न अध्ययन केंद्र के समन्वयक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें