शिक्षक राष्ट्र की भावी पीढ़ी के निर्माता: सम्मान समारोह में बोले प्रो. हरीश कुमार सिंह
पुखरायां, कानपुर देहात मिलन स्टूडियो के प्रोपराइटर द्वारा शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां के शिक्षकों को उनके शिक्षा, संस्कार एवं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह, प्रोफेसर सविता गुप्ता, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ रमणीक श्रीवास्तव, डॉ प्रबल प्रताप सिंह तोमर, डॉ रविंद्र सिंह, डॉ पर्वत सिंह, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ इदरीस खान, डॉ शिवनारायण यादव, संजय सिंह, आदित्य, सुनील, इंद्रजीत, अरुणा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पेन डायरी आदि देकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, चरित्र निर्माण और जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज के विकास में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।


मिलन स्टूडियो के प्रोपराइटर ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। शिक्षक राष्ट्र की भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं, इसलिए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना गौरव की बात है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ पर्वत सिंह ने किया। महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने श्री अरुण कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की।
