यूजीसी नेट-जेआरएफ क्वालीफाई करने पर छात्र अनुराग का महाविद्यालय में भव्य स्वागत

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने अनुराग की उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
कहा कि अनुराग की सफलता महाविद्यालय के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम से उच्च लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।साथ ही कहा कि अनुराग की सफलता केवल महाविद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे कानपुर देहात जनपद के लिए गौरव की बात है।

सम्मान समारोह में अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ पर्वत सिंह सहित प्रोफेसर सविता गुप्ता, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ रमणीक श्रीवास्तव, डॉ प्रबल प्रताप सिंह तोमर, डॉ रविंद्र सिंह, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ शिव नारायण यादव संजय सिंह शिक्षकगण विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अनुराग को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी शैक्षणिक एवं शोध कार्यों में सफलता की कामना की।
