पुखरायां में लगेगा रोजगार का महाकुंभ! 1 अक्टूबर को 30+ कंपनियां देंगी नौकरी का मौका

0
file_00000000df60820bbbac1cf5e4a7bff4

पुखरायां, कानपुर देहात। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां में 1 अक्टूबर 2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की 30 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

रोजगार मेले में क्षेत्र के शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कंपनियों द्वारा युवाओं की शैक्षिक योग्यता, कौशल एवं पात्रता के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। महाविद्यालय का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करना है।

जिला सेवायोजन अधिकारी श्री विपिन कुमार ने युवाओं से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला युवाओं और रोजगारदाता कंपनियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्षेत्र के बेरोजगार एवं शिक्षित युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

महाविद्यालय प्रशासन ने रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें