इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए परिचय सत्र आयोजित किया

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इग्नू की अध्ययन प्रणाली, ऑनलाइन सुविधाओं, असाइनमेंट, परीक्षा प्रक्रिया तथा विद्यार्थी सहायता सेवाओं से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्रा इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने विद्यार्थियों को इग्नू की कार्यप्रणाली, दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था एवं विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

डॉ. अनामिका सिन्हा ने इग्नू की वेबसाइट के प्रयोग तथा ऑनलाइन उपलब्ध सेवाओं की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की। जिसमें काउंसलिंग सेशन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. रीना कुमारी ने असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया एवं परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2026 सत्र की सत्रांत परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए इग्नू के समर्थ पोर्टल के माध्यम से 30 सितंबर 2026 तक विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित ₹200 प्रति कोर्स शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।


डॉ. जयप्रकाश वर्मा ने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध स्टूडेंट सपोर्ट सेवाओं एवं सहायता तंत्र के बारे में विस्तार से बताया। कहां की स्टूडेंट सपोर्ट एवं सर्विसेस में स्वयं प्रभा चैनल यूट्यूब चैनल ज्ञान दर्शन ज्ञान धारा ज्ञानवाणी ज्ञानकोष के साथ इग्नू द्वारा उपलब्ध कराया गया स्टडी मैटेरियल लर्नर की स्टडी के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। साथ ही इनोवेशन और स्टार्टअप के विषय में भी विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर प्रो. विवेक सिंह, डॉ. नवीन सम्मोल एवं प्रो. नवीन मिश्रा ने अध्ययन केंद्रों पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, शैक्षणिक सहयोग एवं विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। जिसमें नवप्रवेशित विद्यार्थियों से इग्नू की ऑनलाइन सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने तथा समय-सीमा के भीतर अपने शैक्षणिक कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. पर्वत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इग्नू विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए लचीला एवं व्यापक अवसर प्रदान करता है।
परिचय सत्र में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और इग्नू की अध्ययन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर सहायक कुल सचिव डॉक्टर निशीथ नागर सहित विभिन्न अध्ययन केंद्र की समन्वयक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
