महाविद्यालय में “मेरे सपनों का भारत” शीर्षक पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न

0
IMG-20260923-WA0006

पुखरायां, कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में आज युवाओं के अंदर राष्ट्रीयता, देशप्रेम एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ शीर्षक पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को अभिव्यक्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारत को विकसित, शिक्षित, आत्मनिर्भर, स्वच्छ, सशक्त एवं समतामूलक राष्ट्र बनाने को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी, शिक्षा, नवाचार, अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी कल्पनाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का उत्साह पूरे कार्यक्रम के दौरान देखते ही बना।

इस अवसर पर प्रोफेसर सविता गुप्ता, डॉ पर्वत सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार डॉ रमणीक श्रीवास्तव, डॉ प्रबल प्रताप सिंह, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ इदरीस खान, डॉ शिवनारायण यादव, संजय सिंह, आदित्य आदि मौजूद रहे। प्रतिभागियों में प्रमुख रूप से आशी यादव,शिवा साहू,आर्यवीर, दिव्यांशी,उमा देवी,नित्या यादव ,अमृता ,पलक रिजवी,उमम आदि ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें