पुखरायां कॉलेज में फाइलेरिया जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया स्वस्थ समाज का संकल्प

0
IMG-20260924-WA0005

पुखरायां, कानपुर देहात। रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां में आज फाइलेरिया संचारी रोगों की रोकथाम एवं बचाव के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीसीआई इंडिया कानपुर के डिवीजन ऑफिसर राहुल केसरवानी ने विद्यार्थियों को फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक संचारी रोग है, जिसकी रोकथाम के लिए जागरूकता, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों में सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी फाइलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करें। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली दवा का सेवन अवश्य करें।

इस अवसर पर इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है इसलिए आप सब फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी से लोगों को बचाव के लिए वालंटियर के रूप में काम करें स्वयं बचे समाज को बचाएं।

डॉ. जितेंद्र कुमार एवं डॉ. निधि अग्रवाल ने भी फाइलेरिया एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता और जागरूकता को आवश्यक बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए फाइलेरिया उन्मूलन एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रोफेसर सविता गुप्ता, डॉक्टर इदरीश खान, डॉ शिवनारायण यादव आदित्य सुनील आदि विभिन्न विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें