IGNOU में दाखिले की टेंशन खत्म! पुखरायां में 100 से अधिक विद्यार्थियों की समस्याओं का मौके पर समाधान

0
IMG-20261007-WA0008

पुखरायां, कानपुर देहात। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों को आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आज इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ द्वारा विद्यार्थी सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने की। डॉ मिश्रा ने कहा कि जिन विद्यार्थियों का अभी तक प्रवेश कंफर्म नहीं हुआ है उनका प्रवेश 20 अक्टूबर तक कंफर्म हो जाएगा साथ ही डॉक्टर मिश्रा ने बताया कि 13 अक्टूबर तक इग्नू के स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा प्रोग्राम में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा ने किया। विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं का समाधान सेक्शन ऑफिसर श्री बृजेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, आवेदन की स्थिति, दस्तावेजों, शुल्क तथा अन्य प्रवेश संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विद्यार्थी सहायता कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक विद्यार्थियों की प्रवेश से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आवश्यक प्रक्रिया और समाधान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में इग्नू अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ने सभी अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं कार्यक्रम से जुड़े सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विद्यार्थी सहायता कार्यक्रम इग्नू के विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने तथा उन्हें सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें