इग्नू के 39वें दीक्षांत में आवेदन की अधिसूचना जारी- डॉ अनिल कुमार मिश्रा
पुखरायां कानपुर देहात, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) के द्वारा दिसंबर 2024 एवं जून 2025 सत्र की सत्रांत परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 39वें दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने हेतु आवेदन करने की अधिसूचना जारी कर दी। उक्त जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने इग्नू अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह के माध्यम से बताई।
डॉ मिश्रा ने कहा कि उत्तीर्ण विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ignou.ac.in पर जाकर http://onlineservices.ignu.ac.in/convocation लिक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डॉ मिश्रा ने कहा कि PhD ,एमफिल ,परास्नातक, स्नातक, परास्नातक डिप्लोमा और डिप्लोमा कार्यक्रमों के विद्यार्थियों को ₹600 तथा परास्नातक प्रमाण पत्र एवं प्रमाण पत्र के विद्यार्थियों को ₹200 का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही देना होगा।
उपनिदेशक डॉ अनामिका सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थी अपना दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने के लिए आवेदन करने के पश्चात उसकी पावती की प्रति अवश्य ही प्राप्त कर ले, अगर तत्काल प्रति प्राप्त करने में असुविधा हो तो आवेदन के 48 घंटे के पश्चात पुनः प्रयास करें, किसी प्रकार की अन्य समस्या होने पर अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वृंदावन योजना तेलीबाग स्थित कार्यालय या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। अथवा अपने अध्ययन केंद्र के समन्वयक से संपर्क स्थापित कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Follow us on WhatsApp 👇
https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
Follow us on Instagram 👇
https://www.instagram.com/nation24news0?igsh=MXJ4NmV5Z28zdXU2ZA==
