इग्नू ने एडमिशन प्रमोशन हेतु गेल इंडिया के साथ कराया जन जागरूकता वर्कशॉप

0
IMG-20260709-WA0007

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय( इग्नू) कोर्स के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि आज इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ द्वारा जुलाई 2026 सत्र में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत एडमिशन प्रमोशन हेतु एक्टिवेट कोर्स पर गूगल मीट के माध्यम से गेल इंडिया के साथ मिलकर वर्कशॉप आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने करते हुए कहा कि इग्नू में 350 से अधिक कोर्स विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं आवश्यकता के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। विस्तार से जानकारी इग्नू के ई- प्रोस्पेक्टस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कहा कि आज का कार्यक्रम प्रमुख रूप से गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं उनकी उपयोगिता के विषय पर चर्चा हेतु रखा गया।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय निदेशक डॉ रीना कुमारी ने करते हुए इग्नू में संचालित कोर्स, उनकी उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इग्नू का कोर्स कोई व्यक्ति किसी समय किसी उम्र में कर सकता है। और उसके अनुसार अपने करियर का निर्धारण कर सकता है। साथ ही कहा कि यूजीसी के गाइडलाइन के अनुसार अब कोई भी विद्यार्थी एक साथ दो कोर्स कर सकता है ऐसी स्थिति में डिग्री के साथ डिप्लोमा कोर्स अथवा प्रमाण पत्र कोर्स करने का एक सुनहरा अवसर इग्नू उपलब्ध कराता है। इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित है। इसके पूर्व किसी भी इच्छुक विद्यार्थी को इग्नू एडमिशन समर्थ पोर्टल के माध्यम से एबीसी एवं डी ई बी आईडी बनाते हुए अपने आप को रजिस्टर्ड कर प्रवेश लेना होगा। गेल इंडिया के ऑफिसर्स में इग्नू के कोर्स पर फीडबैक देते हुए कहा कि जब हम इग्नू के स्टडी मैटेरियल को पढ़ते हैं तो वास्तव में अपार ज्ञान की प्राप्ति होती है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ पर्वत सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि अध्ययन केंद्र 27211 में बीए ,बीकॉम, बीबीए, के साथ स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा तथा प्रमाण पत्र कोर्स एक्टिवेट है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के इग्नू कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनामिका सिन्हा, डॉ जयप्रकाश वर्मा, सहायक कुलसचिव डॉ निशीथ नागर, प्रोफेसर रवि कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ बुधौलिया, सौरभ बाजपेई शांतनु ,आशुतोष पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें