इग्नू में एडमिशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, 31 जुलाई तक बढ़ी डेडलाइन
पुखरायां कानपुर देहात कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में चल रही प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक विस्तारित की साथ ही पुनः पंजीकरण की तिथि 31 जुलाई 2026 तक विस्तारित की। डॉ सिंह ने कहा कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने प्रेस व्यक्ति जारी कर बताया कि इग्नू में 335 से अधिक कोर्स में ओडीएल मोड़ से एवं अनेक कोर्स ऑनलाइन मोड पर उपलब्ध है। जिन भी विद्यार्थियों को इग्नू के किसी भी कोर्स में प्रवेश लेना है वह अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुए प्रवेश ले सकते हैं। जिसमें उम्र का कोई बंधन नहीं साथ ही कहा कि स्नातक स्तर पर बीए एवं बीकॉम कोर्स में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अंतर्गत आने वाले ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम है, को शिक्षण शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

