वृक्षारोपण महा अभियान के तहत महाविद्यालय के हॉस्टल में पौधारोपण किए गए


एनसीसी प्रभारी कैप्टन जितेंद्र कुमार ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण और घटते वन आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती हैं। इन चुनौतियों का सबसे सरल और प्रभावी समाधान अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना है।

मैं आप सभी विद्यार्थियों से आग्रह करता हूँ कि आज केवल एक पौधा लगाकर अपने दायित्व की पूर्ति न समझें, बल्कि यह संकल्प लें कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करेंगे। साथ ही अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेंगे।
आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें—
“एक विद्यार्थी – एक वृक्ष, एक परिवार – हर वर्ष अनेक वृक्ष।”
इसी संकल्प के साथ हम एक स्वच्छ, हरित और विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


इस अवसर पर आदित्य, सुनील कुमार, अतुल, रिया, नैंसी, जेब नित्य, उमा फलक, रिजवी, नगमा, मुस्कान, हर्षिता गौतम, खुशी दीक्षित, प्राजंलि, अंजलि, वैष्णवी, अन्य ,श्रद्धा तिवारी ,नम्रता, अंशिका, स्नेहा, खुशी, पारुल, दिव्या सिंह चौहान, आशुतोष यादव, सुरेश कुमार, अमन गौतम, प्रिंस द्विवेदी , अमन वर्मा , मोहम्मद आदिल, सुमित गौतम, दिलशाद, हर्षित यादव , निर्दोष यादव आदि मौजूद रहे तथा सभी ने एक-एक वृक्ष लगाकर महा अभियान में हिस्सेदारी का निर्वहन किया।

