UGC NET में सफलता पर महाविद्यालय की चार प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने कहा कि UGC NET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन चारों प्रतिभाओं की उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि “प्रतिभा को पहचान और सम्मान मिलने से उसका आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वह भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित होती है।” विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने तथा असफलताओं से निराश न होकर निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ पर्वत सिंह ने करते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान होती हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने राफिया, पंकज कुमार, प्रतिभा सिंह यादव एवं गुड़िया यादव को UGC NET में सफलता प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ रमणीक श्रीवास्तव,डॉ प्रबल प्रताप सिंह तोमर, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ शिवनारायण यादव, संजय सिंह, आदित्य, इंद्रजीत सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहकर प्रतिभागियों का मुंह मीठा कराया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
