इग्नू में पंजीकरण एवं पुनः पंजीकरण की तिथि बढ़कर हुई 30 सितंबर 2026

0
IMG-20260916-WA0002

पुखरायां कानपुर देहात: कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) कोर्स में जुलाई 2026 सत्र की चल रही प्रवेश प्रक्रिया को 30 सितंबर तक विस्तारित किया गया है।

अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने प्रेस नोट एवं पंपलेट जारी कर बताया कि इग्नू द्वारा ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड पर प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक और अवसर प्रदान किया गया है। अब समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा में पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक विस्तारित की गई है। वही पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि रुपए 200 लेट पेमेंट के साथ 30 सितंबर तक विस्तारित की गई है। 

साथ ही बताया कि दिसंबर 2026 सत्र की सत्रांत परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुए रुपए 200 प्रति कोर्स की दर से भुगतान कर 30 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। एक बार परीक्षा केंद्र चयन होने पर बदलाव संभव नहीं होगा इसलिए परीक्षा केंद्र का चयन सावधानी पूर्वक करें।

निदेशक एवं प्रवेश प्रभारी डॉ अनामिका सिन्हा ने बताया कि इग्नू अनेक रोजगार परक एवं बाजार उपयोगी कार्यक्रम संचालित कर रहा है जिसको करके अपने ज्ञान का संवर्धन कर विश्वविद्यालय प्लेसमेंट के अवसर को प्राप्त कर सकते हैं, वही अपने आइडिया से स्टार्टअप कर सकते हैं जिससे विकसित भारत 2047 की संकल्पना में भागीदार बन सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू का प्रोस्पेक्टस अथवा वेबसाइट को चेक करें।

डॉ पर्वत सिंह ने कहा कि हमारे अध्ययन केंद्र 27 211 में स्नातक स्तर पर बीए ,बीकॉम, बीए ऑनर्स ,बीबीए, परास्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र तथा पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा, बाल्यावस्था देखभाल शिक्षा में डिप्लोमा, आपदा प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा आदि कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें