पुखरायां में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आयोजन, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

इस अवसर पर जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रिया तिवारी ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और रचनात्मक विचारों के माध्यम से सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि 2027 का थीम नशा मुक्ति भारत की संकल्पना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही नशा मुक्ति भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समस्त विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. रमणीक श्रीवास्तव, डॉ. प्रबल प्रताप सिंह तोमर, डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ. अंशुमान उपाध्याय, डॉ. इदरीस खान, डॉ. शिवनारायण यादव, आदित्य सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के इग्नू समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में ऐसे अवसरों का लाभ उठाने तथा अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं विचारों को प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में विकसित भारत क्विज सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं और आगे चयनित प्रतिभागियों को विभिन्न चरणों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर सविता गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के अंदर विभिन्न प्रतियोगिताओं को फेस करने की न सिर्फ क्षमता जागृत होगी, बल्कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए अपने दायित्वों के निर्वाह का बोध उत्पन्न होगा।
