अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में गिरधर पर राधा का भरोसा अब लेगा सबसे बड़ा इम्तिहान

आरती और प्रज्ञा के बार-बार समझाने के बावजूद राधा को गिरधर पर पूरा भरोसा है और वह शनाया का भरपूर ख्याल रखती है। जब शनाया के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं बचती, तो राधा उसे अपने घर बुला लेती है। उसे इस बात की ज़रा भी भनक नहीं है कि शनाया और गिरधर के बीच क्या रिश्ता है। दूसरी ओर, गिरधर चोरी-छिपे शनाया से मिलता रहता है, लेकिन राधा को अब भी अपने रिश्ते में सब ठीक लगता है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब गिरधर खुद शनाया को घर लेकर आता है और राधा से कुछ दिनों तक उसे घर में रहने देने के लिए कहता है। पति पर पूरा भरोसा होने के कारण राधा बिना कुछ सोचे इसके लिए तैयार हो जाती है। इतना ही नहीं, वह दोनों को खाना भी परोसती है। इस बीच आरती और सुबोध ने फैसला कर लिया है कि वे गिरधर और शनाया का सच सामने लाकर ही रहेंगे। ऐसे में, रिश्ते में टकराव की स्थिति पनप रही है, जो सब कुछ बदलकर रख देगी।

https://youtube.com/@nation24news00?si=TjnrMyrWdDxCIup6
अब जब शनाया उसी घर में रह रही है और आरती व सुबोध ने पर्दाफाश करने की ठान ली है, तो क्या गिरधर पर राधा का भरोसा आखिरकार टूट जाएगा और क्या गिरधर का राज़ सबके सामने आ जाएगा?
https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।
