IGNOU PhD Entrance Exam 2026: 11 अक्टूबर को होगी प्रवेश परीक्षा, एडमिट कार्ड और आधार कार्ड अनिवार्य
पुखरायां कानपुर देहात: कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया कि इग्नू की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। जो देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पर आधारित होगी। जो प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे के मध्य संपादित होगी। लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत श्री जयनारायण मिश्रा पीजी कॉलेज चारबाग, रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ में होगी। परीक्षा में इग्नू द्वारा जारी एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड की प्रति ले जाना अनिवार्य होगा।

डॉ रीना कुमारी ने बताया कि प्रातः 9:30 बजे तक सभी विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में पहुंचकर सीटिंग प्लान के अनुसार बैठेंगे।
डॉ रीना ने कहा कि विश्वविद्यालय 22 विषयों में प्रवेश परीक्षा संपादित कर रहा है, परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी साक्षात्कार के आधार पर पीएचडी करने हेतु कोर्स वर्क में चयनित होंगे।
