जनपद में दिनांक 08.12.2024 से दिनांक 13.12.2024 तक पल्स पोलियो महाअभियान चलाया जाना है,

0
जनपद में दिनांक 08.12.2024 से दिनांक 13.12.2024 तक पल्स पोलियो महाअभियान चलाया जाना है,

जनपद में दिनांक 08.12.2024 से दिनांक 13.12.2024 तक पल्स पोलियो महाअभियान चलाया जाना है, जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला महिला चिकित्सालय अकबरपुर में किया जायेगा। जनपद के समस्त ब्लॉकों में दिनांक 08.12.2024 को 891 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। दिनांक 09.12.2024 से 13.12.2024 तक घर-घर अभियान चलाकर 353500 घरों में 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा। जनपद में कुल 284996 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य है। पोलियो खुराक से छूटे हुये बच्चों को बी० टीम के माध्यम से दिनांक 16.12.2024 दिन-सोमवार को प्रतिरक्षित किया जायेगा।

सभी सम्मानित जनता से अपील है कि दिनांक 08.12.2024 को पल्स पोलियो बूथ पर पहुंच कर अपने बच्चों को पोलियो खुराक अवश्य दिलायें।

“दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार”

संलग्नक-उपरोक्तानुसार।

प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। 1. जिला प्रतिरक्षण अधिकांरी, कानपुर देहात।

2. जिला सूचना अधिकारी कानपुर देहात को इस आशय के साथ प्रेषित कि जनपद के समस्त समाचार पत्रों में सूचना को निःशुल्क प्रकाशित करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट

करें।3. संवाददाता, दैनिक / साप्ताहिक / पाक्षिक समाचार पत्र कानपुर देहात को इस आशय के साथ प्रषित

कि अपने समस्त सम्मानित समाचार पत्रों में सूचना को प्रकाशित करने का कष्ट करें। 4. मीडिया प्रभारी, इलेक्ट्रानिक मीडिया, कानपुर देहात को इस आशय के साथ प्रेषित कि अपने

समस्त सम्मानित इलेक्ट्रानिक मीडिया में सूचना को प्रसारित करने का कष्ट करें। 5. गार्ड फाइल।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *