रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली में मालदीव के रक्षा मंत्री श्री मोहम्मद घासन मौमून से मुलाकात करेंगे

भारत और मालदीव आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, भाषाई और जातीय संबंध साझा करते हैं। मालदीव भारत की ‘पड़ोस पहले’ नीति में एक विशेष स्थान रखता है जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में स्थिरता और समृद्धि लाना है। दोनों देश आईओआर की सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं और इस प्रकार से क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के भारत के दृष्टिकोण (एसएजीएआर) में योगदान देते हैं।
मालदीव के रक्षा मंत्री 08 से 10 जनवरी, 2025 तक तीन दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। भारत प्रवास के दौरान वह गोवा और मुंबई भी जाएंगे।
Follow us on WhatsApp 👇 👇
https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
Follow us on facebook 👇 👇
https://www.facebook.com/share/14ztkJ1kgX/
Follow us on X 👇 👇