पिता को लग गई बेटी के अफेयर की भनक, फिर बॉयफ्रेंड को करने लगा ब्लैकमेल, डिप्रेशन में आए बीटेक छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

0
मृतक तुषार वर्मा

बाराबंकी , रिपोर्ट – संदीप वर्मा 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक पिता अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहा था. जिसकी वजह से डिप्रेशन में आकर बीटेक छात्र ने अपनी जान दे दी.

“बाराबंकी में बीटेक छात्र तुषार वर्मा सुसाइड केस में नया मोड़”

“तुषार के परिजनों ने प्रेमिका के पिता पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप”

“तुषार की बहन का आरोप है कि लड़की के पिता तुषार से 30 लाख रुपए मांग रहे थे”

यूपी के बाराबंकी में प्रेमिका के पिता द्वारा प्रेमी को ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपए की मांग की गई जिससे परेशान होकर बीटेक छात्र ने अवसाद में आकर सुसाइड कर लिया. परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार भी कर दिया. फिर उसके बाद मृतक छात्र की बहन ने जब मृतक का मोबाइल देखा तो उसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस मामले में तहरीर देकर युवती और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की है.

          मृतक तुषार वर्मा

 

राम स्वरूप यूनिवर्सिटी से बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र तुषार वर्मा ने कोतवाली नगर क्षेत्र के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. इस मामले में अब नया मोड़ आया है. मृतक छात्र के परिजनों ने बताया कि युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर युवती के पिता पुलिस से शिकायत कर चुके थे और इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था. मृतक द्वारा जारी किए गए वीडियो में उसने युवती और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपए मांगने की बात स्वीकार की है.

 

“मां का आरोप लड़की का पिता कर रहा था प्रताड़ित”

मृतक छात्र की माता सुषमा ने बताया कि उनके बेटे और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था, जिसके साक्ष्य के रूप में उनके पास दोनों की एक साथ की फोटो है. युवती के पिता मजनू पटेल पर आरोप लगाते हुए मृतक की मां ने बताया कि बार-बार पुलिस में शिकायत कर उनके परिवारजनों और बेटे को प्रताड़ित किया जाता रहा है और फिर सुलहनामे के नाम पर 5 से 6 लाख रुपए वसूले जा चुके हैं. यही नहीं, बार-बार पुलिस से शिकायत कर 30 लाख रुपए की मांग की जा रही थी.

 

“सुलह समझौते के बाद भी मांग रहा था रुपए”

मृतक के चाचा के अनुसार गांव के ही सतीश चंद्र वर्मा की पुत्री, जो इंटरमीडिएट की छात्रा है, बाराबंकी में अपने भाई के साथ किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी. तुषार की दोस्ती आराध्या के भाई से थी, जिसके चलते उसका उनके घर आना-जाना रहता था. करीब एक सप्ताह पूर्व आराध्या के परिजनों ने तुषार पर उसे परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर सुलह समझौता करवा दिया था. परिजनों का आरोप है कि सुलह के नाम पर सतीश चंद्र ने उनसे लाखों रुपये नकद लिए थे, इसके बावजूद लगातार तुषार को प्रताड़ित किया जा रहा था.

 

“मोबाइल फ़ोन के वीडियो से हुआ खुलासा”

मंगलवार रात तुषार ने मां और बहन के साथ भोजन करने के बाद मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया, जबकि मां और बहन नीचे के कमरे में सो रही थीं. रात करीब 3 बजे तुषार ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने आराध्या और उसके परिजनों पर झूठे आरोप लगाकर 30 लाख रूपए ऐंठने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती बताई. इसके बाद उसने अपनी मां की साड़ी से घर के आंगन में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली.

“परिवार ने थाने में दी लिखित शिकायत”

सुबह करीब 5 बजे जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने तुषार का अंतिम संस्कार कर दिया है. परिजनों ने सतीश चंद्र वर्मा समेत अन्य के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. कोतवाली नगर प्रभारी आरके राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. तहरीर, साक्ष्य, एवं मृतक के सुसाइड पूर्व दिए बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

 

Follow our WhatsApp channel 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3

Follow our telegram channel 👇

https://t.me/activeforever1

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें