अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अब्दुल्ला का हंडिया में किया गया जोरदार अभिनंदन

0
IMG_20250724_16465721

प्रयागराज , रिपोर्ट- इसरार अहमद

भारतीय वालीबॉल खिलाड़ियों के अंडर 16 टीम ने थाईलैंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय एशियाई वालीबाल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जहां देश का नाम रोशन किया है वहीं पर खिलाड़ियों ने अपने-अपने क्षेत्र का गौरव भी बढ़ाया है। प्रयागराज जनपद के गंगा पार क्षेत्र के मण्डौर गांव निवासी युवा खिलाड़ी अब्दुल्ला ने एशियाई वालीबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए प्रयागराज जनपद समेत अपने गांव मण्डौर का भी नाम रोशन किया है। भारतीय खिलाड़ियों की टीम ने जापान को हराकर कांस्य पदक जीता। वालीबाल युवा खिलाड़ी अब्दुल्ला का काफिला जैसे ही हंडिया पहुंचा समर्थकों द्वारा गाजेबाजे के साथ माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया।

हंडिया पहुंचने पर सबसे पहले युवा खिलाड़ी अब्दुल्ला अपने प्रथम गुरु रहे जहीरूद्दीन उर्फ बच्चे मियां के पास पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। थोड़ी देर हंडिया में रुकने के बाद उनका काफिला सीधे जगतपुर होते हुए उनके पैतृक गांव मण्डौर पहुंचा जहां पर हजारों की संख्या में समर्थकों द्वारा गाजेबाजे के साथ माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया। बता दें कि बचपन से ही अब्दुल्ला को वॉलीबॉल सिखाने का श्रेय मण्डौर गांव के ही निवासी रहे उनके प्रथम गुरु जहीरूद्दीन उर्फ बच्चे मियां को जाता है जिन्होंने अब्दुल्ला को वॉलीबॉल खेल की बारीकियां सिखाई। बता दें कि जहीरूद्दीन उर्फ बच्चे मियां भी वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं जिनके सारे गुण अब्दुल्ला में दिखाई पड़े। इस दौरान जहीरूद्दीन उर्फ बच्चे मियां ने कहा कि अब्दुल्ला ने थाईलैंड में एशिया वॉलीबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जो अपनी प्रतिभा दिखाई है उन्हें गर्व है कि अब्दुल्ला ने उनसे भी बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। कहा कि अब्दुल्ला ने जहां देश का नाम रोशन किया है वहीं पर अपने पूरे प्रयागराज जनपद का भी गौरव बढ़ाया है ऐसे होनहार खिलाड़ी पर उन्हें नाज़ है। होनहार खिलाड़ी अब्दुल्ला को बुलंदियों पर पहुंचाने में जिला वॉलीबॉल संगठन के महासचिव आर पी शुक्ला, युसूफ दाऊद, एवं लाल बाबू की अहम भूमिका रही है। चैंपियनशिप जीत कर लौटने पर अब्दुल्ला को लगातार बधाइयां देने का सिलसिला जारी रहा । बधाई देने वालों में बच्चे मियां, मोनू खान, सद्दाम खान,हसीब अहमद,वसीम अहमद,मोहम्मद आमिर,रिंकू, महताब खान, राम रक्षा ,सुफियान अहमद, साकेत सिंह,अफ़ज़ल, छोटू, अल्तमस, आशीष शुक्ला, अप्पू यादव, सुरेंद्र कुमार, महेश कुमार, गोरे लाल यादव, शिवा यादव, विजय यादव समेत तमाम लोग शामिल रहे।

See on YouTube 👇

https://youtu.be/8CbUbs7E5XE

 

Follow our WhatsApp channel 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U

Follow our telegram channel 👇

https://t.me/activeforever1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें