महाविद्यालय में हुआ मेधावियों का सम्मान समारोह

स्नातक स्तर पर बीए जिसमें कशिश कुशवाहा सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रही। आलोक पटेल द्वितीय स्थान पर, कन्हैया तृतीय स्थान पर रहे।
बीकॉम में गीतांजलि सचान प्रथम स्थान, हर्षित तिवारी द्वितीय स्थान, अदीबा नूर तृतीय स्थान पर रही।
एमए हिंदी फ़ायज़ा सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित कर प्रथम स्थान, सना द्वितीय स्थान, शिवानी यादव तृतीय स्थान पर रही।
एमए अर्थशास्त्र में श्रेया यादव ने प्रथम स्थान अर्जित किया, अनया अनु ने द्वितीय स्थान,यशी शुक्ला ने तृतीय स्थान अर्जित किया। शिवा शाहू को विभिन्न एक्टिविटी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मेडल प्राप्त कर सभी मेधावियों के चेहरे खिल उठे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य परिसर के अंदर ऐसा माहौल तैयार करना जिससे विद्यार्थी अपने सब्जेक्ट का गहनता के साथ अध्ययन तो करें, साथ ही आधुनिक तकनीक का भी प्रयोग कर सके जिसके लिए महाविद्यालय ने स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, Wi-Fi, नियमित क्रीडा व्यास, एनसीसी ,एनएसएस, रोवर रेंजर्स जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई, जिसका प्रयोग कर विद्यार्थी समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बन सके। महाविद्यालय का सपना विद्यार्थियों के अंदर शोध की समझ को पैदा करना जिससे अनुसंधान के क्षेत्र में वह आगे बढ़कर राष्ट्र के विकास में भागीदार बन सके।

प्रो सिंह ने कहा कि अभी प्रवेश सत्र चल रहा है। जिन भी विद्यार्थियों को बीए, बीकॉम, एमए हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास आदि विषयों में प्रवेश लेना है वह महाविद्यालय के कार्यालय से प्रवेश फार्म प्राप्त करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर शुल्क जमा करें।

इस अवसर पर प्रोफेसर सविता गुप्ता, डॉ पर्वत सिंह, डॉ रमणीक श्रीवास्तव, डॉ पी पी सिंह, डॉ रविंद्र सिंह, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ इदरीस खान, डॉ शिवनारायण यादव, संजय सिंह,आदित्य, इंद्रजीत सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
