प्योर ईवी ने उन्नाव में रखा कदम, ईवी क्राँति को दी नई रफ्तार

0
IMG-20250929-WA0039

उन्नाव, सितम्बर 2025 : भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं में से एक प्योर ईवी उन्नाव में अपने नवीनतम शोरूम का भव्य उद्घाटन किया है। यह रणनीतिक विस्तार उत्तरी भारत में प्योर की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री पंकज गुप्ता, विधायक ने किया तथा श्रीमती श्वेता भानु मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। यह शोरूम मकान नं. 1243, गदन खेड़ा मोटर मार्केट, उन्नाव, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

 

यहाँ प्योर ईवी के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की पूरी श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें लोकप्रिय ईप्लूटो 7जी मैक्स और ईट्रिस्ट एक्स भी शामिल हैं। प्योर ईवी का उद्देश्य उन्नाव के लोगों को बेहतरीन इलेक्ट्रिक राइडिंग अनुभव प्रदान करना है।

अपनी अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल के साथ, नया शोरूम अपनी ऊर्जा भंडारण उत्पाद श्रृंखला- प्योरपॉवर को भी प्रदर्शित करेगा, जो घरों और व्यवसायों को स्वच्छ ऊर्जा समाधान और बेहतर ऊर्जा लचीलापन प्रदान करेगा।

 

यह शोरूम लॉन्च प्योर ईवी की तेज तथा कुशल विस्तार रणनीति का प्रमाण है, जिसका लक्ष्य पूरे भारत में अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुलभ बनाना है। स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्योर ईवी नवाचार को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को सतत विकल्प अपनाने में सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह विस्तार प्योर की व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत अगले 30 महीनों में 250 नई डीलरशिप्स खोलने का लक्ष्य है। इसके माध्यम से कंपनी का राष्ट्रीय नेटवर्क 320 से अधिक आउटलेट्स तक बढ़ जाएगा। यह वृद्धि लम्बी रेंज वाली ईवी की बढ़ती माँग, संस्थागत और बी2बी अपनाने में वृद्धि, अनुकूल नीतियों और सार्वजनिक जागरूकता से प्रेरित होगी।

उन्नाव में इस नए लॉन्च के साथ, प्योर भारत को स्वच्छ गतिशीलता और ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर अग्रसर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखता है।

 

Follow our WhatsApp channel 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U

Follow our telegram channel 👇

https://t.me/activeforever1

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें