कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू यादव का हालचाल लिया
कानपुर देहात सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू यादव को स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था । अस्पताल से डिस्चार्ज होकर कल ही कानपुर देहात पहुंचे थे । जिलाध्यक्ष के अस्वस्थ होने की जानकारी पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू यादव से उनके पुखरायां आवास में पहुंच मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने बबलू यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की । सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और संगठन को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ खड़ी है।

वही सपा जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी ने आवास पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली और मंगल कामना की ।
Follow our WhatsApp channel 👇
https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
Follow our telegram channel 👇
Follow our Facebook Page 👇
https://www.facebook.com/share/1GwZXQHwPD/
