इग्नू ने प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाई
इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक,डॉ अनिल कुमार मिश्रा, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इग्नू आज कौशल आधारित उच्च गुणवत्ता युक्त पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराकर इग्नू एक ऐसे विश्वविद्यालय की कतार में खड़ा है, जो आधुनिक तकनीक का अधिकतम प्रयोग करते हुए, ज्ञान-विज्ञान के साथ प्रबंधन के क्षेत्र में नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है। इग्नू का उद्देश्य उच्च शिक्षा के साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण के योग्य विद्यार्थियों को बनाना।

उपनिदेशक डॉ रीना कुमारी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को इग्नू के (सेमेस्टर कोर्स को छोड़कर) प्रवेश लेना है वह इग्नू की वेबसाइटhttps://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर अपना यूजर आईडी पासवर्ड जेनरेट करते हुए डिटेल को फ़िल कर कोर्स सिलेक्ट करें तत्पश्चात विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क को अपने बैंक खाते से डिपॉजिट करें,अंत में प्रिंटआउट को डाउनलोड करें।

अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि हमारे अध्ययन केंद्र में स्नातक स्तर पर ( BAM, बीए ऑनर्स, बीकॉम) परास्नातक स्तर पर (हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान) डिप्लोमा में पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा, बाल्यावस्था देखभाल में डिप्लोमा, परास्नातक डिप्लोमा में ग्राम विकास में डिप्लोमा एवं आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट http://ignou.ac.in पर जाकर कोर्स को चेक करें अथवा अध्ययन केंद्र 27211 के कार्यालय आकर संपर्क करें।
Follow our WhatsApp channel 👇
https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
Follow our telegram channel 👇
