मिशन शक्ति 5.0 के तहत महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
पुखरायां कानपुर देहात कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में आज मिशन शक्ति 5.0 के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने महिला स्वावलंबन, महिला सुरक्षा एवं महिला सम्मान को सुंदर चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करने का प्रयास किया प्रतियोगिता में सबसे अच्छी प्रस्तुति कर अंतरा शुक्ला प्रथम स्थान पर रही, सहाना खातून द्वितीय स्थान पर तथा नैंसी एवं मरियम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर सुमन दीक्षित महिला थाना इंचार्ज एवं स्नेहा यादव कांस्टेबल ने छात्राओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर से संबंधित नुक्कड़ नाटक एवं वीडियो इलेक्ट्रॉनिक पैनल के माध्यम से प्रसारित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हो रही है महाविद्यालय गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करके शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयास कर रहा है। डॉ पर्वत सिंह ,डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ इदरीश खान, डॉ शिवनारायण यादव सहित समस्त शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रही।

