मोटर साइकिल से जा रहे ससुर-दामाद के साथ हुई दुर्घटना ……

0
IMG_20251023_22491474

जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्र में संकट मोचन मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। बाद में मोटर साइकिल पर सवार ससुर-दामाद दोनों की मौत हो गयी।

गुरुवार को सुबह यह दुर्घटना तब हुई जब बघौरा मोहल्ला निवासी संतराम (70वर्ष) धंतौली के रहने वाले अपने दामाद विशाल (30वर्ष) के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर इलाज कराने जोल्हूपुर जा रहे थे। संकट मोचन मंदिर के पास पुलिस लिखी झांसी से आ रही नेक्सन कार ने मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में ससुर संतराम की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल विशाल ने मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कार पर पुलिस लिखा हुआ था। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक और कार की तलाश की जा रही है।

 

Follow us on Instagram 👇

https://www.instagram.com/nation24news0?igsh=MXJ4NmV5Z28zdXU2ZA==

Follow us on WhatsApp 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U

Follow us on Facebook 👇

https://www.facebook.com/share/1GwZXQHwPD/

Subscribe our YouTube channel 👇

https://youtube.com/@nation24news00?si=TjnrMyrWdDxCIup6

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें