पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर 2025 से प्रारंभ
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विषम सेमेस्टर परीक्षा 11 नवंबर से तीन पालियों में प्रारंभ की जा रही है। प्रथम पाली 8:30 से 10:30, द्वितीय पाली 11:30 से 1:30, तृतीय पाली 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। महाविद्यालय को सात परीक्षा केंद्रों का नोडल केंद्र बनाया गया है, जिसमें प्रत्येक परीक्षा केंद्र के केंद्र अध्यक्ष द्वारा नामित प्रतिनिधि प्रत्येक पाली में महाविद्यालय से प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे। नोडल से परीक्षा केंद्र की दूरी के सापेक्ष प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
Follow us on WhatsApp 👇
https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
Follow us on Instagram 👇
https://www.instagram.com/nation24news0?igsh=MXJ4NmV5Z28zdXU2ZA==
Follow us on Facebook 👇
https://www.facebook.com/share/1GwZXQHwPD/
