भारत-श्रीलंका संयुक्त अभ्यास मित्र शक्ति XI-2025 आज से शुरू

0
Screenshot_2025-11-10-19-37-12-83_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “अभ्यास मित्र शक्ति-2025” का ग्यारहवां संस्करण आज कर्नाटक में बेलगावी स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ। यह अभ्यास 10 से 23 नवंबर 2025 तक चलेगा।

अभ्यास में शामिल सैनिक  

भारतीय दल में 170 सैनिक शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश राजपूत रेजिमेंट के जवान हैं। श्रीलंका की ओर से 135 सैनिक हैं, जिनमें से अधिकांश गजबा रेजिमेंट के जवान हैं। भारतीय वायु सेना के 20 और श्रीलंकाई वायु सेना के 10 सैनिक भी इस सैन्य अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

उद्देश्य

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय VII के अंतर्गत उप-पारंपरिक अभियानों का संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास करना है। इस अभ्यास में आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान संयुक्त प्रतिक्रियाओं का समन्वय शामिल है। दोनों पक्ष छापेमारी, तलाशी और विनाश अभियानों, हेलीबोर्न अभियानों आदि जैसी सामरिक कार्रवाइयों का अभ्यास करेंगे। इसके अलावा, आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन (एएमएआर), कॉम्बैट रिफ्लेक्स शूटिंग और योग भी अभ्यास पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे।

WhatsApp channel 👇 https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U

मित्र शक्ति अभ्यास – 2025 में हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ ड्रोन और मानवरहित हवाई प्रणालियों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। दोनों पक्ष आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान हेलीपैड सुरक्षित करने और हताहतों को सुरक्षित बाहर निकालने का संयुक्त रूप से अभ्यास करेंगे। इन सामूहिक प्रयासों का उद्देश्य सैनिकों के बीच बेहतर अंतर-संचालन क्षमता विकसित करना और शांति अभियानों के दौरान संयुक्त राष्ट्र के हितों और एजेंडे को सर्वोपरि रखते हुए जान-माल के जोखिम को कम करना है।

दोनों पक्ष युद्ध कौशल के व्यापक क्षेत्र पर विचारों और संयुक्त कार्रवाइयों के अभ्यास का आदान-प्रदान करेंगे जिससे प्रतिभागियों को एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिलेगा। सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने से भारतीय सेना और श्रीलंकाई सेना के बीच रक्षा सहयोग का स्तर और बढ़ेगा। यह अभ्यास दोनों पड़ोसी देशों के बीच मज़बूत द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देगा।

 

Follow us on WhatsApp 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U

Follow us on Instagram 👇

https://www.instagram.com/nation24news0?igsh=MXJ4NmV5Z28zdXU2ZA==

Follow us on Facebook 👇

https://www.facebook.com/share/1GwZXQHwPD/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें