राम स्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां द्वारा लखनऊ शैक्षणिक भ्रमण में छात्र छात्राओं ने विधान सभा और रेजिडेंसी लखनऊ का किया सजीव अध्ययन

0
IMG-20251218-WA0042

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्रामोद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायाँ (कानपुर देहात) के छात्र-छात्राओं ने हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा सभा का ऐतिहासिक एवं शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के मंदिर का साक्षात दर्शन करते हुए विधानमंडल की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रियाओं एवं संसदीय परंपराओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा। यह भ्रमण महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक नवाचार सिद्ध हुआ।

इस शैक्षिक भ्रमण का सफल संयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. हरीश कुमार सिंह द्वारा किया गया। भ्रमण के दौरान विधानसभा सचिवालय द्वारा विद्यार्थियों को विशेष सुरक्षा जोन एवं हाउस का भी अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें प्रशासनिक संरचना की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61575493867623

विधानसभा वीथिका में विद्यार्थियों ने आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से हेलीकॉप्टर में बैठकर आभासी उड़ान का अनुभव किया तथा प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों—प्रयागराज कुम्भ, काशी विश्वनाथ, अयोध्या एवं लखनऊ—का डिजिटल दर्शन किया। यह अनुभव विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं लोकतांत्रिक समझ के लिए अद्वितीय एवं स्मरणीय रहा।

http://rsgupgcollege.org.in

यह संपूर्ण शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम श्री प्रदीप कुमार द्विवेदी, सचिव, उत्तर प्रदेश विधानसभा तथा श्री दिलीप कुमार द्विवेदी, चीफ डॉक्यूमेंटेशन ऑफिसर एवं पुस्तकालयाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष प्रयासों से संभव हो सका। महाविद्यालय परिवार उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।यह भ्रमण विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक चेतना एवं नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

आज महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने अपने संस्मरण प्रबंधक श्री प्रकाश द्विवेदी एवं शिक्षक डॉ पर्वत सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ शिवनारायण यादव, संजय सिंह आदि से साझा किया। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें