रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां में आधुनिक सुविधाओं से युक्त रीडिंग रूम का शुभारंभ

0
IMG-20260214-WA0003

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में आज अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त अध्ययन कक्ष (रीडिंग रूम) का महाविद्यालय के मंत्री प्रबंधक श्री प्रकाश द्विवेदी एवं प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन कर महाविद्यालय के छात्रों को अपने पाठ्यक्रम सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कक्ष को समर्पित किया जिसमें प्रकाश, हवा एवं वाई-फाई को विशेष केंद्र में रखा गया है।

प्राचार्य प्रो हरीश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “पुस्तक मानव जीवन की सबसे विश्वसनीय मित्र और मार्गदर्शक” है इसलिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तक को पढ़ने का अभ्यास करना चाहिए, पुस्तकालय ज्ञान का मंदिर है और शिक्षा का सशक्त केंद्र अतः आप आधुनिक सुविधाओं से युक्त रीडिंग रूम में बैठकर शांति का वातावरण बनाए रखते हुए एकाग्रचित होकर पुस्तक का अध्ययन करें साथ ही आवश्यक होने पर मोबाइल फोन अथवा लैपटॉप के माध्यम से आवश्यक सूचनाओं को देखे व नोट्स तैयार करें।

पुस्तकालय प्रभारी डॉ इदरीश खान ने कहा कि आज जो आधुनिक तकनीकयुक्त रीडिंग रूम आप सबको, रीडिंग के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा दिया गया है उसकी सुरक्षा सफाई आदि का विशेष ध्यान रखकर अपने उद्देश्य को पूर्ण करना है।

प्रबंधक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने कहा कि मानव मस्तिष्क का विकास शांत वातावरण में होता है और आज जो आधुनिक अध्ययन कक्ष बना है वह विद्यार्थियों को शिक्षा के शिखर पर ले जाने में सहायक होगा। कार्यक्रम का संचालन इग्नू समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने करते हुए कहा कि महाविद्यालय के पुस्तकालय मैं उपलब्ध पाठ्य पुस्तक पत्र पत्रिका के साथ ही इग्नू की पाठ्य सामग्री विद्यार्थियों को वह सब उपलब्ध कराई जाएगी जो की आपके शैक्षिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के उद्देश्य को पूर्ण करती हो।

इस अवसर पर डॉ प्रबल प्रताप सिंह तोमर, डॉ रमणीक श्रीवास्तव, डॉ रविंद्र सिंह, डॉ शिवनारायण यादव, संजय सिंह, पुस्तकालय सहायक सुश्री अरुणा, सुनील कुमार, ज्ञान सिंह, अतुल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें