महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आरंभ 

0
IMG-20260313-WA0019

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां में आज से तीन दिवसीय वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक श्री प्रकाश द्विवेदी, प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेश तिवारी एव प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सदस्य श्री राजेश तिवारी ने कहा कि खेल से शरीर सवल होता है, जिससे मस्तिष्क स्वस्थ रहता है ,और स्वस्थ मस्तिष्क मानवीय विकास का आधार होता है।

प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने कहा कि बगैर किसी मानसिक दबाव के खेल खेलने से निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है।

प्रबंधक श्री प्रकाश द्विवेदी ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं शरीर को स्वस्थ रखती हैं इसलिए हमें नियमित अभ्यास करना चाहिए।

बालिका वर्ग की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में लंबी कूद जिसमें नरगिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शिवानी द्वितीय स्थान पर रही दिव्यांशी ने तृतीय स्थान अर्जित किया। 100 मीटर दौड़ में नरगिस प्रथम ,शिवानी द्वितीय, प्रतिभा तृतीय स्थान पर रही। गोला फेक प्रतियोगिता में छाया देवी ने अधिक दूरी पर गोला फेंक कर प्रथम स्थान अर्जित किया, स्नेहा देवी द्वितीय स्थान पर रही, दिव्या सिंह चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में शिवानी सबसे तेज दौड़कर प्रथम स्थान पर रही, प्रतिभा देवी द्वितीय एवं हर्षिता गौतम तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में मरियम टीम कैप्टन स्वाति एवं छाया टीम सदस्य रही।

बालक वर्ग की कीड़ा प्रतियोगिता में ऊंची कूद जिसमें अनुज कुमार ने सबसे ऊंची छलांग लगाकर प्रथम स्थान अर्जित किया, सौरव यादव द्वितीय स्थान पर रहे, निर्दोष यादव एवं अमन संयुक्त रूप तृतीय स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर दौड़ में अमन सबसे आगे निकलकर प्रथम स्थान पर रहे, सौरभ ने द्वितीय स्थान अर्जित किया तथा अंकुश प्रताप चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेक प्रतियोगिता में अनुज कुमार ने 7.75 मीटर दूरी गोला फेंक कर प्रथम स्थान अर्जित किया, अमन 6.50 मीटर गोला फेंक कर द्वितीय स्थान पर तथा मोहम्मद शोएब 6.25 मीटर के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

800 मीटर दौड़ में अंकुश प्रताप चौधरी सबसे आगे रहकर प्रथम स्थान अर्जित किया, अमन द्वितीय एवं अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ रमणीक श्रीवास्तव, क्रीडा प्रशिक्षक संजय सिंह डॉ पर्वत सिंह, डॉ प्रबल प्रताप सिंह तोमर ,डॉ जितेंद्र कुमार डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ शिव नारायण यादव निर्णायक की भूमिका में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें