रामस्वरूप ग्राम उद्योग महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

0
IMG-20260317-WA0021

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में आज 2025- 26 सत्र की संपन्न हुई क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अखिलेश द्विवेदी मलासा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख श्री स्वतंत्र पासवान, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों में बालिका वर्ग में स्पोर्ट चैंपियन नरगिस एवं बालक वर्ग में अनुज कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त किया। इसी के साथ अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालय के छात्र अनुज कुमार ने भुवनेश्वर विश्वविद्यालय में ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रतिभा कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया जिसको आज महाविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी तरह बालिका वर्ग में लंबी कूद में नरगिस, शिवानी, दिव्यांशी। 100 मीटर दौड़ में नरगिस, शिवानी, प्रतिभा देवी। गोला फेक में छाया देवी, स्नेहा देवी, दिव्या सिंह चौहान। 400 मीटर दौड़ में शिवानी, प्रतिभा देवी, हर्षिता गौतम। बैडमिंटन प्रतियोगिता में मरियम खान,स्वाती, छाया। 200 मीटर दौड़ में नरगिस, प्रतिभा, छाया। भाला फेंक प्रतियोगिता में दिव्या सिंह चौहान, किरण, स्नेहा।चक्का फेंक प्रतियोगिता में छाया देवी, मोहिनी, दिव्या सिंह चौहान। खो खो प्रतियोगिता में दिव्या सिंह चौहान, नैंसी, शिवानी, स्नेहा, प्रतिभा, शालू, नरगिस, लक्ष्मी, छाया। शूटिंग प्रतियोगिता में उमम, छाया, खुशी। ऊंची कूद प्रतियोगिता में नरगिस, दिव्यांशी, छाया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वाती,अंतरा, छाया दिव्या सिंह चौहान ने मेडल,शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं में ऊंची कूद जिसमें अनुज कुमार, सौरभ यादव, निर्दोष यादव, अमन। 100 मीटर दौड़ में अमन, सौरव यादव, अंकुश प्रताप चौधरी। गोला फेक में अनुज कुमार, अमन, मोहम्मद शोएब। 800 मीटर दौड़ में अंकुश प्रताप चौधरी, अमन, अमित कुमार। ट्रैवल टेनिस प्रतियोगिता में मो शोयब, ओमप्रकाश,अमन। लंबी कूद प्रतियोगिता में अमन, सौरभ यादव, उत्कर्ष कुमार।चक्का फेक प्रतियोगिता में अनुज,शिवा, मोहम्मद शोएब। 400 मीटर दौड़ में अंकुश प्रताप चौधरी, सौरभ यादव, उत्कर्ष कुमार। हैमर थ्रो प्रतियोगिता में अनुज कुमार, उत्कर्ष कुमार, मोहम्मद शोएब। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अमन वर्मा, अनुज कुमार, देवांश चौहान, उत्कर्ष कुमार, ओमप्रकाश, मोहम्मद शोएब। 1500 मीटर दौड़ में अंकुश प्रताप सिंह, अमित कुमार, उत्कर्ष कुमार। शूटिंग प्रतियोगिता में सुमित, उत्कर्ष कुमार, ओमप्रकाश तिवारी। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कर्ष कुमार, शिवा साहू। भाला फेक प्रतियोगिता में ओमप्रकाश तिवारी, सुमित, सौरभ यादव और बैडमिंटन प्रतियोगिता में ओमप्रकाश तिवारी, अमन वर्मा, शिवा और मोहम्मद शोएब ने मेडल शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया। मेडल प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में मेडल प्राप्त कर खुशी की लहर दौड़ गई।

 

स्वतंत्र पासवान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि असफलता सफलता की कहानी लिखती है इसलिए कभी भी असफल होने पर हमें निराश नहीं होना है बल्कि असफलता के कारण को समझते हुए उसके निदान की ओर आगे बढ़ना है।

प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने कहा कि वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक अवसर देता है जिससे आगे निकलकर विद्यार्थी जनपद, विश्वविद्यालय प्रदेश तथा देश के लिए प्रतिभाग करते है साथ ही जब हम प्रतियोगिताओं के लिए अपने आप को तैयार करते हैं तो हम फिजिकल एवं मेंटल दोनों रूप से अपने आप को तैयार करते हैं जिससे हम सभी आयामों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाने में सक्षम पाते है।

प्रबंधक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के अंदर मैत्रीय संबंधों को प्रगाढ़ करती हैं जिससे समाज में समरसता आती है और राष्ट्र प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ता है। विभिन्न तरह की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करने वाले खिलाड़ी राष्ट्र के लिए गौरव होते यदि हम भारत के संदर्भ में बात करें तो आज भी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद अविस्मरणीय है।

 

कार्यक्रम का संचालन इग्नू समन्वयक डॉ पर्वत सिंह एवं पुरस्कार वितरण में भावियों की सूची क्रीड़ा प्रशिक्षक संजय सिंह ने जारी की।

इस अवसर पर प्रोफेसर सविता गुप्ता, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ पी पी सिंह, डॉ रविंद्र सिंह डॉ इदरीश खान डॉ शिवनारायण यादव तथा महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें