इग्नू का 39 वां दीक्षांत समारोह संपन्न

0
IMG-20260407-WA0007

पुखरायां कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय कोर्स के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि इग्नू द्वारा आज 39 वा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य समारोह इग्नू मैदान गढ़ी नई दिल्ली में आयोजित हुआ जहां श्री सी पी राधाकृष्णन भारत के माननीय उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि तथा श्री तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के माननीय उप राज्यपाल विशिष्ट अतिथि रहे। इसी तारतम्य में 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर समानांतर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया जहां पर परास्नातक एवं स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से उपाधि प्रदान की गई।

लखनऊ में कार्यक्रम इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया। क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के समारोह में प्रो के के शुक्ला प्राचार्य श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज लखनऊ विशिष्ट अतिथि, जिन्होंने इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के 357 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की।

वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की प्रगति व्याख्या में कहा कि इग्नू अपनी विशेषताओं के कारण आज विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। और हाल ही में इसे एन आई आर एफ रैंकिंग में दूरस्थ विश्वविद्यालय की श्रेणी में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इग्नू की स्थापना का उद्देश्य उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों के द्वार तक ले जाकर उम्र, धर्म, क्षेत्र और लिंग भेदभाव किए बिना सभी के लिए उच्च शिक्षा को सुलभ करना है। डॉ मिश्रा ने पिछले 1 वर्ष में किए गए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के प्रयासों का विस्तृत आख्यान प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से विश्वविद्यालय समाज के वंचित लोगों को शिक्षा द्वारा विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षार्थियों को क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षित करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा स्वयं प्रभा टीवी चैनल के माध्यम से परामर्श कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ द्वारा हिंदी भाषा में इस परामर्श कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो के के शुक्ला प्राचार्य ने अपने दीक्षांत भाषण में उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात विद्यार्थियों के पास रोजगार एवं उद्यम के अनेक अवसर प्राप्त होंगे परंतु साथ-साथ नई चुनौतियों तथा सामाजिक एवं आर्थिक जटिलताएं भी आएंगे जिनके समाधान छात्रों को अपने अर्जित ज्ञान तथा अनुभव के आधार पर करना होगा। उन्होंने इग्नू द्वारा सुविधाहीन, शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षा द्वारा विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

दीक्षांत समारोह में निर्देशक डॉ रीना कुमारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। निदेशक डॉ अनामिका सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। निदेशक जयप्रकाश वर्मा ने विशिष्ट अतिथि की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला।

डॉ निशीथ नागर सहायक कुलसचिव ने दीक्षांत कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन किया और सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान कराई।

इस अवसर पर विभिन्न अध्ययन केंद्र के समन्वयक,सहायक समन्वयक एवं प्राचार्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें