इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र की पुनः प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की

डॉ मिश्रा ने बताया कि इग्नू एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है और ऐसे कोई उच्च शिक्षा पाने के अभ्यर्थी जो अपने ज्ञान और कौशल का सम्वर्धन करना चाहते हैं, वे इग्नू में प्रवेश लेकर अपने करियर एवं भविष्य को नई ऊचाँई प्रदान कर सकते हैं। डाॅ० मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं परास्नातक स्तर के वर्तमान में पंजीकृत समस्त ओ.डी.एल. एवं ऑनलाइन मोड के विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा की निरन्तरता बनाए रखने हेतु अगले सेमेस्टर/वर्ष में प्रवेश लेने हेतु प्रक्रिया आरम्भ की है। उन्होनें यह भी बताया कि विद्यार्थियों को सत्रांत परीक्षाओं में शामिल होने से पूर्व ही पुनः पंजीकरण कर लेना चाहिए, जिससे उनकी शिक्षा अनवरत् रूप से जारी रह सके।

क्षेत्रीय निदेशक डाॅ० अनामिका सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थी https://ignouadmission.samarth.edu.in/ लिंक पर जाकर 30 जून 2026 तक पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन करके ऑनलाइन माध्यम से ही अपना शुल्क भी जमा कर सकते हैं।
अध्ययन केंद्र समन्वयक ने कहा कि जुलाई 2025 सत्र में प्रवेश लेने वाले समस्त सेमेस्टर कोर्स के विद्यार्थी एवं जनवरी 2025 अथवा उसके पूर्व वार्षिक कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पुनः पंजीकरण करना अनिवार्य है।
