“सर्वे भवन्तु सुखिनः” के मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक हुआ रामस्वरूप कॉलेज परिसर, हर्षोल्लास से मना योग दिवस

0
IMG-20260621-WA0022

पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्रामोद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा के अमृत—योग—का सामूहिक अभ्यास किया गया। महाविद्यालय परिसर के हरे-भरे वृक्षों और शांत वातावरण के बीच ब्रह्ममुहूर्त में शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह, इग्नू समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह एवं क्रीड़ा प्रशिक्षक संजय कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने योग को “योगः कर्मसु कौशलम्” से जोड़ते हुए दैनिक जीवन में योग अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। डा पर्वत सिंह ने इसके महत्व के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी एवं बाबा रामदेव द्वारा इसके अंतराष्ट्रीय स्वीकार्यता पर किये गये प्रयासों को रेखांकित किया,क्रीड़ा प्रशिक्षक संजय कुमार ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभ बताए। वहीं शिवाकांत द्वारा “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के मंत्रोच्चार से वातावरण अत्यंत प्रवाहमय एवं आध्यात्मिक हो उठा।

इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। शिविर के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्राचार्य ने क्रीड़ा प्रशिक्षक के साथ शिविर में उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुनील, अशोक, अतुल, अरुणा देवी, शिवाकांत, रवि एवं घनश्याम सहित अनेक शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में आए नन्हे बच्चे आनन्द द्वारा किए गए आसन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *