एमए इतिहास करने का सुनहरा अवसर, पुखरायां के आरएसजीयू पीजी कॉलेज में कक्षाएं होंगी संचालित

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने बताया कि परास्नातक स्तर पर इतिहास विषय संचालित करने के लिए इसी सत्र से शासन/ विश्वविद्यालय द्वारा बहुप्रतीक्षित मान्यता मिलने के बाद प्रचार कक्षा में प्रवेश समिति की बैठक हुई जिसमें प्रचार प्रसार कर प्रवेश सुनिश्चित करने पर विचार हुआ। जिसके सापेक्ष जिन विद्यार्थियों को इतिहास विषय से एम ए करना है वह छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुए प्रिंटआउट लेकर महाविद्यालय के कार्यालय से प्रवेश फार्म प्राप्त कर आवश्यक डॉक्यूमेंट लगाते हुए प्रवेश ले सकते हैं। महाविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ शोध एवं संस्कार की शिक्षा देना भी है।

प्रोफेसर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में पहले से ही परास्नातक स्तर पर अर्थशास्त्र एवं हिंदी विषय की कक्षाएं संचालित हो रही है, साथ ही स्नातक स्तर पर बीए एवं बीकॉम में भी प्रवेश प्रारंभ है। जिन भी विद्यार्थियों को बीए , बीकॉम एमए हिंदी ,एमए अर्थशास्त्र अथवा इतिहास विषय से परास्नातक की डिग्री अर्जित करनी है, वह विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अथवा किसी भी कार्य दिवस में महाविद्यालय के कार्यालय आकर रजिस्ट्रेशन करा कर प्रवेश ले सकते हैं।
