झांसी में भाई ने दूल्हा समेत प्यारी बहन को हेलीकॉप्टर से किया विदा

0
झांसी में भाई ने दूल्हा समेत प्यारी बहन को हेलीकॉप्टर से किया विदा

हर दुल्हन का एक सपना होता कि उसकी शादी यादगार बने। इसके लिए परिवार वाले तरह-तरह के इंतजाम करते है। यूपी के झांसी में भी रहने वाले एक भाई ने अपनी बहन की शादी को यादगार बनाने के लिए उसकी विदाई किसी महंगी कार या फिर पालकी से नहीं कराई बल्कि हैलीकॉप्टर से कराई। हैलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर जब दुल्हा अपने गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ देखने के लिए उमड़ पड़ी।

वीओ- झांसी के ग्राम पालर में रहने वाली दुल्हन पूजा यादव दो बहने है। उसका एक भाई है। पूजा अपने परिवार में सबसे छोटी है। पूजा की शादी मैरी गांव में रहने वाले जितेन्द्र यादव के बेटे अभिषेक यादव से हुई। इस शादी को यादगार बनाने के लिए दोनों परिवार में तरह-तरह के इंतजाम किए। पूजा की आज विदाई थी। इस विदाई को यादगार बनाने के लिए पूजा के भाई ने अलग ही इंतजाम किया। उन्होंने अपनी बहन की विदाई हैलीकॉप्टर से कराई। दुल्हन को लेकर दूल्हा हैलीकॉप्टर से लेकर अपने गांव पहुंचा। जैसे ही हैलीकॉप्टर गांव पहुंचा तो उसे देखने के लिए गांव की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल नगाड़ों के साथ दूल्हा और दुल्हन का जोरदार स्वागत हुआ। दूल्हन के साथ-साथ दूल्हा भी इस लम्हे को पाकर काफी खुश नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *