वाल्मीकि जयंती की छुट्टी पर सीएम के प्रति जताया आभार : डॉ. निर्मल

0
IMG-20250927-WA0089

लखनऊ। डॉ. अम्बेडकर ट्रस्ट के राष्टï्रीय अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने सीएम योगी द्वारा प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 7 अक्टूबर को छुट्टी घोषित करने पर उनके प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही वे अपनी संस्था के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जी से मिले थे और उनसे महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती पर अवकाश करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि राज्य की योगी सरकार सभी महापुरुषों को आदर और सम्मान दे रही है। इसके लिए योगी जी को ह्रïदय से साधुवाद। साथ ही डॉ. निर्मल ने यह भी कहा कि सीएम योगी जी ने जिस तरह से उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, इससे उनके हौसले पस्त होंगे और यूपी में कोई उपद्रवी धार्मिक उन्माद फैलाकर हिंसा करने की सोचेगा भी नहीं।

Follow our WhatsApp channel 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U

Follow our telegram channel 👇

https://t.me/activeforever1

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें