कानपुर देहात में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के जिगनिश गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही 24 वर्षीय बेटे को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने किसी विवाद के चलते अपने बेटे आयुष दीक्षित को गोली मार दी। गोली लगते ही आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने समझदारी दिखाते हुए कमरे में खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और रोते हुए बताया कि “मेरे पति ने मेरे बेटे को गोली मार दी है”। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
News link : https://youtu.be/ujsPgzd0TdU
Follow on Facebook : https://www.facebook.com/share/15SXRpVfTKd/
Follow on Instagram : https://www.instagram.com/nation24news0?igsh=dWlpczBiNWNlN2Rq
Follow on YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCwSbeKimmcmPVbUYxiQkfww
