इग्नू की परीक्षाएं 1 दिसंबर 2025 से दिशा निर्देश जारी 

0
IMG-20251128-WA0013

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि आज इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने दिसंबर 2025 सत्र की सत्रांत परीक्षा को सफलतापूर्वक संपादित कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसकी अध्यक्षता करते हुए डॉ अनिल कुमार मिश्रा वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि दिसंबर सत्र की सत्रांत परीक्षा 1 दिसंबर 2025 से दो पाली में प्रारंभ हो रही है जो 14 जनवरी 2026 तक चलेंगी, परीक्षा को सुचिता पूर्ण संपादित कराने हेतु इग्नू समय-समय पर फिजिकल एवं ऑनलाइन मॉनिटरिंग करेगा।

https://www.instagram.com/nation24news0?igsh=MXJ4NmV5Z28zdXU2ZA==

परीक्षा नियंत्रक/उपनिदेशक डॉ रीना कुमारी ने प्रशिक्षण शिविर में बताया कि इग्नू द्वारा समर्थ पोर्टल पर समस्त परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं जिनको परीक्षार्थी समय पर डाउनलोड कर ले।परीक्षा कक्ष में इग्नू द्वारा जारी परिचय पत्र एवं एडमिट कार्ड साथ में होने पर ही एंट्री दी जाएगी, साथ ही कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपादित कराई जाए इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा निर्देश पत्रिका जारी कर दी गई है जिसका समस्त परीक्षा केंद्र द्वारा अनिवार्य रूप से अनुपालन करना होगा। डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि अध्ययन केंद्र 27 211 को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें प्रथम पाली 10:00 से 01:00 तथा द्वितीय पाली 02:00 से 05:00 बजे के मध्य परीक्षाएं 1 दिसंबर से 14 जनवरी के मध्य संपादित कराई जाएगी। इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ कीर्ति विक्रम सिंह, डॉ अनामिका सिन्हा, डॉ जय प्रकाश वर्मा सहायक कुलसचिव डॉ निशीथ नागर सहित विभिन्न अध्ययन केंद्र के समन्वयक एवं सह समन्वयक उपस्थित रहे।

Subscribe  : https://youtube.com/@nation24news00?si=TjnrMyrWdDxCIup6

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें