संवैधानिक नैतिकता संपूर्ण संविधान में व्याप्त है- डॉ कुमार आस्कंद पांडे

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने करते हुए कहा कि आज का दिन हमें भारत के उन महापुरुषों के प्रति श्रद्धांजलि देने का है जिन्होंने प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से संविधान लेखन में कार्य किया है, साथ ही अपने अधिकार एवं कर्तव्यों को समझने का भी दिन है।

प्राचार्य डॉ हरीश कुमार सिंह ने संविधान की प्रस्तावना पर बल देते हुए कहा कि वास्तव में प्रस्तावना में निहित प्रत्येक शब्द हम भारत के नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी, अवसर में समानता, न्याय में समानता, राजनीतिक समानता, आदि के साथ अपने अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य को जानने समझने का अवसर देता है।

कार्यक्रम की कन्वीनर एवं संचालक डॉ अनामिका सिन्हा ने संप्रभुता पर बल देते हुए कहा कि स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता के साथ आंतरिक एवं वाह निर्णय की क्षमता हमारा संविधान देता है।

डॉ शिवनारायण यादव ने विभिन्न अनुच्छेद पर चर्चा करते हुए संविधान के मूल तत्वों से सबको रूबरू कराया।
कार्यक्रम के अंत में इग्नू समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार एवं विभिन्न अध्ययन केंद्र के समन्वयक, विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भी प्रतिभाग किया।
